फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three accused arrested for stealing silver jewellery from a jewellery shop at Dadri Gate

Bhiwani News: दादरी गेट पर ज्वेलर्स की दुकान से चांदी के आभूषण चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing silver jewellery from a jewellery shop at Dadri Gate
भिवानी। दादरी गेट सर्कुलर रोड स्थित श्याम ज्वेलर्स की दुकान से चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में सीआईए प्रथम ने विनय, मोहित और आशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा आभूषण, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और नकदी सहित कुल 7 लाख 15 हजार रुपये की बरामदगी की है।
विज्ञापन

पतराम गेट निवासी विशाल ने थाना शहर में शिकायत दी थी कि दादरी गेट सर्कुलर रोड पर उसकी श्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह 18 अक्तूबर की शाम दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोर लाखों रुपये के चांदी के आभूषण ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


दो आरोपियों से आभूषण और नकदी बरामद
सीआईए प्रथम ने उपनिरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में 25 अक्तूबर को गांव कोहलावास, थाना बौंद कलां, जिला चरखी दादरी निवासी विनय और सांकरोड निवासी मोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 26 अक्तूबर को दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी के चांदी के आभूषण, उन्हें बेचकर मिली नकदी और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के आभूषण खरीदने वाला ज्वेलर्स भी गिरफ्तार
जांच और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 28 अक्तूबर को गांव सांवड़, जिला चरखी दादरी निवासी आशीष को गिरफ्तार किया। आशीष गांव में ज्वेलर्स की दुकान चलाता है और उस पर चोरी के आभूषण खरीदने का आरोप है। पुलिस ने उससे 35 हजार रुपये बरामद किए। तीनों आरोपियों से कुल 7 लाख 15 हजार रुपये के आभूषण, नकदी बरामद कर ली है।


आर्थिक तंगी के चलते रची थी चोरी की साजिश
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आर्थिक तंगी के चलते चोरी की साजिश रची थी। मामले में आरोपियों की भूमिका और चोरीशुदा आभूषणों की बरामदगी को लेकर आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। मामले में नामजद अन्य आरोपी गुलशन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed