Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Chief Minister Nayab Singh Saini announced at the Bawani Khera 'Vikas Sankalp Rally' that every Gram Panchayat will receive five lakh rupees.
{"_id":"6a9d256eb3f42124960b1233","slug":"video-chief-minister-nayab-singh-saini-announced-at-the-bawani-khera-vikas-sankalp-rally-that-every-gram-panchayat-will-receive-five-lakh-rupees-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बवानीखेड़ा विकास संकल्प रैली में घोषणा की प्रत्येक ग्राम पंचायत को मिलेंगे पांच-पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बवानीखेड़ा विकास संकल्प रैली में घोषणा की प्रत्येक ग्राम पंचायत को मिलेंगे पांच-पांच लाख
बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में रविवार को आयोजित विकास संकल्प रैली में सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बवानीखेड़ा कस्बे में 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा। अस्पताल में आवश्यक उपकरणों सहित सभी संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह रेवाड़ीखेड़ा में 33 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई है और परियोजना पर करीब 16.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि गांव खरक में महिला कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। वहीं, बवानीखेड़ा कस्बे में नई सब्जी मंडी के लिए विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि से भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया। भूमि उपलब्ध होने पर नई सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाएगा। बवानीखेड़ा कस्बे को सब-डिवीजन बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना और एसआईआर के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया वर्ष 2028 में पूरी होने पर इस दिशा में आगे कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गांव बलियाली और जमालपुर में ग्राम सचिवालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक पर करीब 90-90 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, बरसी गुजरान और सैना गांव में बहुउद्देश्यीय हॉल बनाने की भी घोषणा की गई। इसके अलावा गांव जाटूलुहारी में खेल स्टेडियम कि घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लगभग 78 करोड़ रुपए लागत की 7 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।