Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: MP Chaudhary Dharambir Singh visited Maharaja Neempal Government College to encourage the students; he remarked that India has the largest youth population in the world and that these young people are the future of the country.
{"_id":"6aa7c1b07d37ffdc0904608f","slug":"video-bhiwani-mp-chaudhary-dharambir-singh-visited-maharaja-neempal-government-college-to-encourage-the-students-he-remarked-that-india-has-the-largest-youth-population-in-the-world-and-that-these-young-people-are-the-future-of-the-country-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में छात्रों की हौसला अफजाई करने पहुंचे सासंद चौ. धर्मबीर सिंह, कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में, ये युवा ही देश का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में छात्रों की हौसला अफजाई करने पहुंचे सासंद चौ. धर्मबीर सिंह, कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में, ये युवा ही देश का भविष्य
भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पीएम मोदी के सेवाकाल के 25 वर्षों की सराहना कर ब्रिक्स सम्मेलन की अगुवाई को देश की बड़ी ताकत बताया। सांसद सोमवार को कॉलेज में आए नव आगंतुक विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पहुंचे थे।
महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में पहली बार दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया।
जिसमें भिवानी महेन्द्रगढ से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई होनहार बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि ये युवाओं का देश, दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत देश में है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, हम उन्हें राह दिखा सकते हैं, पर समस्याओं का समाधान इन्हें खुद करना होगा।
सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के सेवाकाल के 25 वर्षों पर कहा कि देश में पहली बार किसी नेता ने परिवारवाद छोड़ कर निःस्वार्थ भाव से अपने प्रदेश व देश की इतने लंबे समय सेवा की है। उन्होंने कहा कि मोदी योग की ताक़त से मात्र चार घंटे की ही नींद लेते हैं। वहीं बिक्रस सम्मेलन को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हम एक परिवार को एकजुट नहीं कर पाते वहीं पीएम मोदी ने दुनिया के इतने देशों को एक मंच पर एकजुट किया। टेक्नोलॉजी व मिनरल्स को हथियार के तौर पर इस्तेमाल ना करने की मोदी की अपील का किया समर्थन। उन्होंने कहा कि इनका गलत प्रयोग की बजाय सही प्रयोग से ही दुनिया को फायदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।