फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firing incident involving Diler Kharkiya's car: STF questions music producer; Jayji claims salary was not paid

दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग मामला: एसटीएफ ने की म्यूजिक प्रोड्यूसर से की पूछताछ, जयजी बोले: सैलरी नहीं दी

Wed, 23 Sep 2026 02:04 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 23 Sep 2026 02:04 PM IST
सार

गांव खरक में दिलेर खरकिया की गाड़ी पर 17 सितंबर की रात फायरिंग हुई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली थी। जयजी के मुताबिक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग की वारदात के अगले दिन सीआईए ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया।

विज्ञापन
Firing incident involving Diler Kharkiya's car: STF questions music producer; Jayji claims salary was not paid
हरियाणवी गायक, अभिनेता व मॉडल दिलेर खरकिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणवी गायक एवं अभिनेता दिलेर खरकिया की घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग मामले में एसटीएफ ने म्यूजिक प्रोड्यूसर जयजी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। जयजी ने सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट करते हुए खुद ये दावा किया। जयजी ने कहा कि 18 सितंबर को उन्हें हिसार एसटीएफ ने उठाया था। चर्चा है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में पैसों के लेनदेन को लेकर जयजी का खरकिया बंधुओं से विवाद चल रहा है। जयजी ने कहा कि इस विवाद में पुलिस को शिकायत दी गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अगर उन्हें या उनके परिवार के साथ कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी दिलेर और उसके भाई केहर खरकिया की होगी।

विज्ञापन


गांव खरक में दिलेर खरकिया की गाड़ी पर 17 सितंबर की रात फायरिंग हुई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने ली थी। जयजी के मुताबिक दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग की वारदात के अगले दिन सीआईए ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद एसटीएफ हिसार की टीम उसके घर पहुंची और उसे साथ ले गई। जयजी का दावा है कि एसटीएफ ने उसका मोबाइल जब्त कर जांच की और उसका बैक ग्राउंड व क्रिमिनल रिकॉर्ड भी चेक किया। उसके मुताबिक, पुलिस को उसके खिलाफ कुछ नहीं मिला और पूछताछ के बाद उसे घर भेज दिया। जयजी ने आरोप लगाया कि 5 सितंबर से वह मानसिक दबाव में है और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। उसने झूठे केस में फंसाने की आशंका भी जताई। जयजी ने निष्पक्ष जांच के साथ खुद और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, इस मामले में सदर पुलिस थाना एसएचओ महाबीर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच के दौरान इस मामले में कोई भी सच्चाई नहीं मिली है। म्यूजिक मेकर जयजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि वह 2023 से दिलेर खरकिया और उसके भाई केहर खरकिया के साथ काम कर रहा है। अप्रैल में उसकी चार महीने की सैलरी एक साथ देने की बात हुई थी। उसने एक प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पूरी रकम समय पर नहीं मिली। इसके बाद उसने काम छोड़ने की बात कही। जयजी का कहना है कि कंप्यूटर में मौजूद म्यूजिक से जुड़े कंटेंट में उसका और खरकिया भाइयों का बराबर हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम छोड़ने के दौरान सामान और पैसों का हिसाब करने की बात हुई। तब खरकिया ने कुछ गानों का म्यूजिक बनाने को कहा, लेकिन जयजी एग्रीमेंट बनाने के लिए कहने लगा। जयजी के अनुसार एक सितंबर को दिलेर विदेश चला गया। इसके बाद फार्म हाउस पर दूसरे कलाकारों के गाने बनाने की बात हुई, लेकिन एग्रीमेंट नहीं होने पर उसने काम करने से इनकार कर दिया। जयजी ने कहा कि इसके बाद केहर ने उसे वहां से जाने को कहा। जयजी का आरोप है कि रात में केहर शराब के नशे में उसके पास आया और कंप्यूटर का पासवर्ड मांगने लगा। पासवर्ड नहीं देने पर धमकी दी गई।

उसने ई-मेल के जरिए भी धमकी मिलने का दावा किया। इसके बाद उसे फार्म हाउस से बाहर निकाल दिया गया। जयजी ने बताया कि उसके पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे खरक चौकी ले गई। वहां उसने शिकायत दी। बाद में दोनों पक्षों को बैठाकर समझौते की कोशिश हुई। बातचीत में केहर की ओर से जयजी पर 6 लाख रुपए बकाया होने और उसके गाने यूट्यूब पर चलाने का आरोप लगाया।


जयजी ने कहा कि गाने उसे केहर ने दिए थे और मिक्स-मास्टर के काम का भुगतान एडजस्ट होना था। जयजी के मुताबिक, सामान के हिसाब के दौरान उसकी मैक बुक टैबलेट गायब मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस रोहतक में अंकुर मकरोली के घर पहुंची, जहां उसकी पत्नी ने मैक बुक पुलिस को दी। जयजी का दावा है कि अंकुर ने कहा कि मैक बुक उसे केहर ने दी थी। इसके बाद जयजी ने एसपी भिवानी से भी मुलाकात की। ये शिकायत सदर थाना भिवानी को भेजी गई। जयजी ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed