Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Traffic lights and CCTV installed at the Tangri Dam crossing in Mahesh Nagar, Ambala, will provide relief from traffic jams
{"_id":"68aac273e0c8f0a89b09cfac","slug":"video-traffic-lights-and-cctv-installed-at-the-tangri-dam-crossing-in-mahesh-nagar-ambala-will-provide-relief-from-traffic-jams-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में महेश नगर में टांगरी बांध वाले चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइटें व सीसीटीवी, जाम से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में महेश नगर में टांगरी बांध वाले चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइटें व सीसीटीवी, जाम से मिलेगा छुटकारा
अंबाला-जगाधरी रोड पर महेश नगर में टांगरी बांध रोड क्रासिंग पर भी ट्रैफिक लाइटें लग गई है। रविवार को सुबह से इन लाइटों का लगाने का काम चल रहा था। इन लाइटों के साथ-साथ सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में अक्सर इस चौराहे पर चारों तरह से आने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
इस चौराहे के कारण सबसे ज्यादा अंबाला-जगाधरी हाईवे का यातायात प्रभावित हो रहा था। लंबे समय से यह लोगों की मांग बनी हुई थी। जल्द ही इसे ट्रैफिक पुलिस की तरफ से समय निर्धारित कर चलाया जाएगा कि आखिर इस चौराहे पर कितने सैकेंड का स्टॉप देना है।
लोगों की मांग को देखते हुए ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को बैठक में दिशा-निर्देश दिए थे। जब से टांगरी बांध पर रोड बनी है तभी से जगाधरी रोड पर अब अत्याधिक ट्रैफिक बढ़ गया है। यहां वाहन तेजी से आते हैं और वाहन चालकों की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए यहां पर ट्रेफिक लाइट की जरूरत थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।