फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female passenger's bag snatched in Himachal Express

Ambala News: हिमाचल एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Female passenger's bag snatched in Himachal Express
अंबाला। ट्रेन नंबर 14053 हिमाचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री का हैंडबैग झपटकर एक चोर भाग गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पहले सरहिंद जीआरपी में जीरो एफआईआर दर्ज हुई, जिसे जांच के बाद अंबाला कैंट जीआरपी थाने स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह करीब 3:40 बजे ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंची थी। कोच बी-1 की सीट नंबर 4 पर उनकी पत्नी सुनीता सो रही थीं और बैग उनकी बांह में फंसा था। तभी एक अज्ञात युवक ट्रेन में घुसा और जबरन बैग छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन

बैग में 2,500 रुपये नकद, 2 जोड़े चांदी के बिछुए, दो पोको स्मार्टफोन, चार्जर, दवाइयां और अन्य कीमती सामान मौजूद था। अनिल ने तुरंत 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और पीड़ित द्वारा बिल प्रस्तुत करने के बाद चोरी की कुल राशि का सही आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed