{"_id":"6a89376e7a0cff323a09ee7c","slug":"video-gangas-water-level-rose-by-10-cm-following-the-release-of-118978-cusecs-of-water-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"118978 क्यूसेक पानी छोड़ने से 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
118978 क्यूसेक पानी छोड़ने से 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर
गजरौला। बिजनौर बैराज से 118978 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर गेज 201.10 मीटर पर पहुंच गया। तिगरी में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान 202 मीटर से महज 90 सेंटीमीटर दूर रह गया हैै। टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली आदि गांवों के लोगों की बेचैनी और परेशानी बढ़ती जा रही है। तिगरी में झोंपड़ियों, होटलों और दुकानों में बाढ़ का पानी भर गया। खेत लबालब हो गए हैं।
बीते बृहस्पतिवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 201 मीटर दर्ज किया गया था, जोे शुक्रवार को 118978 क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण 10 सेंटीमीटर बढ़ कर तिगरी में गेज 201.10 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 202 मीटर से महज 90 सेंटीमीटर दूर हैै। गंगा के लगातार बढ़ रहे जल स्तर से टापू में बसे गांवों के लोगों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। दारानगर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। शीशों वाली गांव में भी पानी करीब आ गया हैै। चकनवाला और शीशों वाली गांव की सड़क पर बाढ़ का पानी भर जाने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैै। जाटों वाली गांव के निकट सड़क पर करीब दो फीट पानी भरा है। इसी तरह अलीनगर से बाह नाला तक सड़क पर बाढ़ का पानी भर जाने के कारण लोेगों को करीब एक किमी पैदल चलना पड़ रहा है। खेत भी पानी से लबालब हो गए हैं। तिगरी में पुरोेहितों की झोंपड़ियों में पानी भर गया। होटल, दुकान आदि को भी पानी ने चपेट में ले लिया है। बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार का कहना है कि तिगरी में गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर 201.10 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर दूर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।