फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Viral fever infection on the rise; platelet counts dropping within two days.

Ambala News: वायरल फीवर का संक्रमण बढ़ा दो दिन में कम हो रहीं प्लेटलेट्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Viral fever infection on the rise; platelet counts dropping within two days.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जिले में मौसम के बदलते ही वायरल और फीवर का प्रकोप एक बार फिर तेज हो गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों बुखार और खांसी से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बार के वायरल फीवर का सबसे खतरनाक लक्षण यह सामने आ रहा है कि मरीज को महज दो दिन बुखार रहने के बाद ही शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर तेजी से नीचे गिरने लग रहा है, जिससे लोग दहशत में आ रहे हैं।

बीमारी की शुरुआत हल्की खांसी, गले में खराश और बदन दर्द के साथ होती है। इसके बाद अचानक तेज बुखार चढ़ता है। दो दिन बीतते-बीतते मरीजों की प्लेटलेट्स काफी कम हो जा रही हैं, जिससे उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन के विकास कुमार ने बताया कि दो दिन पहले हल्का जुकाम और बुखार हुआ था। जब निजी अस्पताल में जांच कराई तो प्लेटलेट्स घटकर एक लाख हजार पर पहुंच गईं। डॉक्टर ने तुरंत भर्ती होने की सलाह दी थी। उनको अब आराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-11 के अशोक कुमार ने बताया कि उनको पहले हल्की खांसी हुई थी। वह इसे सामान्य समझता रहा लेकिन अगले ही दिन तेज बुखार हो गया। शरीर में जोड़ों में तेज दर्द होने लगा। सेक्टर-11 के ही एक अस्पताल में जांच कराई। उनको तीन दिन दवा खाने के बाद आराम हुआ है।


जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. जैसमीन ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होना हर बार डेंगू ही नहीं होता, कई सामान्य वायरल इंफेक्शन में भी प्लेटलेट्स अस्थायी रूप से गिर जाती हैं। मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के कोई एंटीबायोटिक या पेनकिलर न लें। बुखार होने पर खूब पानी पिएं, आराम करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड टेस्ट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed