Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
BJP members outraged by Kharge’s remarks, burn his effigy; Vij calls the Congress party an "illegitimate offspring of the British."
{"_id":"6adf2ed030d82d93a30d05d3","slug":"video-bjp-members-outraged-by-kharges-remarks-burn-his-effigy-vij-calls-the-congress-party-an-illegitimate-offspring-of-the-british-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरगे की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, फूंका पुतला, विज बोले- कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की नाजायज औलाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगे की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, फूंका पुतला, विज बोले- कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की नाजायज औलाद
अंबाला।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। सोमवार को अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में खरगे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया और कांग्रेस गो बैक के जमकर नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व पर इस तरह की ओछी बयानबाजी कांग्रेस की हताशा को दर्शाती है। विज ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी का गठन अंग्रेजों ने किया था, इसलिए इनकी सोच और क्रियाकलाप आज भी पूरी तरह अंग्रेजों जैसे ही बांटो और राज करो वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की नाजायज औलाद है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति इस तरह के अपमानजनक शब्दों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
प्रदर्शन के दौरान सदर बाजार चौक पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से बिना शर्त माफी मांगने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।