{"_id":"6a9adc979bf5100e60076235","slug":"video-crowds-of-devotees-throng-gita-vatika-for-the-krishna-janmotsav-celebration-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गीता वाटिका में कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी आस्था की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता वाटिका में कृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ी आस्था की भीड़
गीता वाटिका में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश की बूंदें भी मानो इस बात का उद्घोष कर रही थीं कि आज कान्हा पधारने वाले हैं। मौसम की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे। पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट ने वाटिका की भव्यता बढ़ा दी। कान्हा के जन्म की घड़ी जैसे-जैसे करीब आती गई, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए घंटों इंतजार करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।