Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Uranium levels in 24 Delhi groundwater samples exceed standards NGT expands scope of hearing
{"_id":"6a5112e818bc11502e0d2549","slug":"video-uranium-levels-in-24-delhi-groundwater-samples-exceed-standards-ngt-expands-scope-of-hearing-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 24 भूजल नमूनों में यूरेनियम मानक से अधिक, एनजीटी ने बढ़ाई सुनवाई का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के 24 भूजल नमूनों में यूरेनियम मानक से अधिक, एनजीटी ने बढ़ाई सुनवाई का दायरा
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने भूजल में यूरेनियम प्रदूषण से जुड़े मामले की सुनवाई का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को अतिरिक्त प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया है। अधिकरण ने रजिस्ट्री को दोनों पक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।
सुनवाई के दौरान एनजीटी ने केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट-2025 का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में जांचे गए 83 भूजल नमूनों में से 24 में यूरेनियम की मात्रा निर्धारित मानक से अधिक पाई गई है। इस संबंध में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट को भी रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया गया।
अधिकरण ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों, जिनमें दिल्ली भी शामिल है, में भूजल में यूरेनियम प्रदूषण की समस्या सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके प्रमुख कारण भूगर्भीय परिस्थितियां, भूजल का अत्यधिक दोहन और एक्वीफर (जलभृत) की विशेषताएं हो सकती हैं। इन तथ्यों को देखते हुए एनजीटी ने दिल्ली सरकार और डीपीसीसी को मामले में पक्षकार बनाने का फैसला किया।
सुनवाई के दौरान अधिकरण ने बिहार में भूजल में यूरेनियम की मौजूदगी से जुड़े अपने पूर्व आदेश का भी उल्लेख किया। उस मामले में संयुक्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। एनजीटी ने संकेत दिया कि वर्तमान मामले में भी आवश्यक कदमों पर विचार किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।