Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Students at JNU will be able to stay in hostels until September
{"_id":"6a5a471c89fe0a86c403a9b0","slug":"video-students-at-jnu-will-be-able-to-stay-in-hostels-until-september-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जेएनयू में छात्र सितंबर तक हॉस्टल में रह सकेंगे, पीएचडी इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के छात्रों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जेएनयू में छात्र सितंबर तक हॉस्टल में रह सकेंगे, पीएचडी इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के छात्रों को मिलेगा लाभ
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने वर्ष 2018 और 2019 बैच के टर्मिनल एम.फिल./पीएचडी इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के छात्रों को हॉस्टल सुविधा में एक और विस्तार देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स (डीओएस) कार्यालय ने सर्कुलर जारी किया है।
इसमें छात्रों को विशेष मामले के रूप में हॉस्टल में रहने की अनुमति दी गई थी। विश्वविद्यालय को छात्रों की ओर से हॉस्टल सुविधा आगे बढ़ाने के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए थे। इन मांगों पर विचार करने के बाद प्रशासन ने फैसला किया है कि पात्र छात्रों को केस दर केस आधार पर सितंबर 2026 तक हॉस्टल सुविधा का विस्तार दिया जा सकता है।
हॉस्टल विस्तार के लिए छात्रों को डीओएस कार्यालय में आवेदन करना होगा। सितंबर 2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में हॉस्टल सुविधा का और विस्तार नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने इसे केवल एक बार की विशेष छूट बताया है। इससे पहले वर्ष 2020 बैच के पीएचडी के छात्रों को हॉस्टल में रहने का विस्तार दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।