Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Referred to AIIMS after student health deteriorates on seventh day of hunger strike in JNU
{"_id":"6ac119d9237e007de6046a9d","slug":"video-referred-to-aiims-after-student-health-deteriorates-on-seventh-day-of-hunger-strike-in-jnu-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में भूख हड़ताल के सातवें दिन छात्र की तबीयत बिगड़ने पर एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में भूख हड़ताल के सातवें दिन छात्र की तबीयत बिगड़ने पर एम्स रेफर
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के सातवें दिन एक छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भूख हड़ताल पर चार छात्र है। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पीएसए) के अनुसार 27 सितंबर से साबरमती टी-प्वाइंट पर भूख हड़ताल कर रहे अमन को को सीने में तेज दर्द और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स रेफर किया गया।
पीएसए के अनुसार एम्स के डॉक्टरों ने अमन के स्वास्थ्य को देखते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की सलाह दी। हालांकि अमन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। अमन के शरीर पर चकत्ते भी फैल गए हैं। वहीं भूख हड़ताल कर रहे एक अन्य छात्र उमेश को भी उल्टी होने की शिकायत हुई है। छात्रों की भूख हड़ताल छात्रावास आवंटन, पुस्तकालय की सुविधाओं, पीएचडी दाखिले, कैंपस सुरक्षा, जीएसकैश, जेएनयू छात्रसंघ के पदाधिकारियों के निलंबन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर चल रही है। पीएसए ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की बिगड़ती सेहत को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर ठोस कदम उठाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।