Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
race for admission to become specialist doctor begins
{"_id":"6b006506408aad182f0b07ec","slug":"video-race-for-admission-to-become-specialist-doctor-begins-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए दाखिला की दौड़ शुरू, जानें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए दाखिला की दौड़ शुरू, जानें पूरी जानकारी
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों के लिए डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार हो सकेंगे। नीट पीजी 2026 क्वालिफाई कर चुके सेवारत डॉक्टर 25 से 29 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस बार डीएनबी पोस्ट एमबीबीएस के 21 और पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा की 10 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इस तरह कुल 31 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। आवेदन करने वाले डॉक्टरों को दिल्ली सरकार के अधीन कम से कम पांच साल की नियमित सेवा पूरी करनी होगी। चयनित डॉक्टरों को पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद पांच साल तक दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सेवा देनी होगी। इसके लिए उन्हें सर्विस बॉन्ड भी जमा करना होगा। डीएनबी सीट के लिए 25 लाख और डिप्लोमा सीट के लिए 15 लाख रुपये का बॉन्ड निर्धारित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।