Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Protest held after worm was found in food served to female students at Jamia mess video
{"_id":"6aa4f7dde9098d6ccc0714fd","slug":"video-protest-held-after-worm-was-found-in-food-served-to-female-students-at-jamia-mess-video-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जामिया में गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा, खाने में मिले कीड़े तो धरने पर बैंठी छात्राएं; लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जामिया में गर्ल्स हॉस्टल में हंगामा, खाने में मिले कीड़े तो धरने पर बैंठी छात्राएं; लगाए गंभीर आरोप
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू एंड कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने मेस में खराब गुणवत्ता का खाना परोसे जाने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देर रात बृहस्पतिवार को शुरू हुआ और प्रशासन द्वारा मेस का वेंडर बदलने सहित दूसरी मांगों के मानने पर तड़के तीन बजे खत्म हुआ। प्रदर्शन बढ़ता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल की डाइनिंग व्यवस्था में परोसे जाने वाले भोजन में मक्खियां, कीड़े और अन्य कीट मिल रहे है। इस प्रदर्शन को लेकर जामिया के एक अधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले चावल में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया था।
जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए उचित कदम उठाए। अब अचानक से दो दिन बाद प्रदर्शन करना समझ नहीं आ रहा है। ऐसा लगता है कि यह प्रदर्शन किसी साजिश के तहत किया गया है। दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। ऐसे में जामिया की छवि को खराब करने का यह प्रयास है। इसके अलावा हॉस्टल की मेस कमेटी में छात्र होते है। उनके द्ववारा ही रोजाना खाने को लेकर मैन्यु तैयार होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।