Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi ›   Delhi Police arrested 22 swindlers and exposed the entire syndicate

बैंक केवाईसी और पेंशन के नाम पर सेंध: देशभर में 22 हजार पीड़ित, दिल्ली पुलिस ने पूरा सिंडिकेट किया बेनकाब

Sat, 21 Nov 2026 06:21 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2026 06:21 PM IST
Delhi Police arrested 22 swindlers and exposed the entire syndicate
मोबाइल पर बैंक केवाईसी अपडेट, लाइफ सर्टिफिकेट, क्रेडिट कार्ड बनवाने, बिजली-गैस कनेक्शन और क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लोगों के मोबाइल में खतरनाक एपीके फाइल डाउनलोड कराने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठगों के नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस ने ध्वस्त किया है। पश्चिमी जिला साइबर पुलिस ने पांच दिन तक झारखंड के जामताड़ा और आसपास के इलाकों समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में अभियान चलाकर 22 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 11 अलग-अलग ठग गिरोहों से जुड़े हैं। इस नेटवर्क ने देशभर में 22,139 लोगों को निशाना बनाकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो एपीके फाइल डेवलपर भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले 63 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो मैकबुक और एक टैबलेट बरामद किया है। पुलिस ने 32 संदिग्ध एपीके फाइलों की फॉरेंसिक जांच कराई है और 56 टेलीग्राम प्रोफाइल की पड़ताल की है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पांच दिन चले इस ऑपरेशन में सात टीमों के 64 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने 11 से 15 नवंबर तक झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। ऑपरेशन में झारखंड और बिहार पुलिस का भी सहयोग लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप के जरिये लोगों को संपर्क करते थे। खासतौर पर बुजुर्गों को बैंक अधिकारी बनकर फोन करते और लाइफ सर्टिफिकेट, केवाईसी अपडेट या अन्य बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा देते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड कराते थे। फाइल इंस्टॉल होते ही आरोपियों को पीड़ित के मोबाइल का एक्सेस मिल जाता था। इसी के जरिए बैंक खाते अपने कब्जे में लेकर रकम निकालने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट का दुरुपयोग करते थे।

इस तरीके से पकड़ा गया बड़ा नेटवर्क
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े 2080 शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान एक हजार से अधिक शिकायतों का विश्लेषण किया, जबकि 20 से अधिक ई-एफआईआर में सामने आए तरीके के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों के खिलाफ पश्चिमी जिला साइबर थाने में दो मामलों में कार्रवाई की गई है।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
ठग बैंक अधिकारी बनकर बुजुर्गों को फोन करते थे। उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट, केवाईसी, क्रेडिट कार्ड, बिजली-गैस कनेक्शन या क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देते थे। उनकी सहमति मिलने के बाद आरोपी व्हाट्सएप पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड कराते थे। फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल की संवेदनशील जानकारी और एसएमएस तक पहुंच हासिल कर लेते थे। उसके बाद पीड़ित के ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और फोन का इस्तेमाल कर बैंक खाता साफ कर देते थे।

छापेमारी के बाद एपीके फाइल से ठगी की शिकायतों में 48.5% कमी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर ठगों की गिरफ्तारी के बाद एपीके फाइल से ठगी के मामले में गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक ठगी के मामलों में लगभग 48.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। नवंबर माह के शुरुआत में 1406 शिकायतें दर्ज की गई थी, वहीं नवंबर माह में मध्य में शिकायतें घटकर 724 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सांसद अमृतपाल सिंह पहुंचे गांव, दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी

21 Nov 2026

पीएम के स्वागत के लिए लखनऊ तैयार!10 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा प्लान

21 Nov 2026

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ में निकला नगर कीर्तन

चंडीगढ़ में स्पेशल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप शुरू, देशभर के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

राजस्थान के खैरथल में भीषण हादसा: ट्रांसफार्मर से टकराई तेज रफ्तार कार, आग लगते ही छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

21 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

21 Nov 2026

गोरखपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत

21 Nov 2026
विज्ञापन

शिमला: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्रम

21 Nov 2026

फतेहाबाद में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठे किसान ने की आत्महत्या, शव लेकर लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे परिजन

21 Nov 2026

नाहन: रोक के बावजूद सड़क के गीले कंकरीट पर दौड़ा दिए दोपहिया वाहन, देखें वीडियो

21 Nov 2026

कानपुर: हवाई हमले से बचाव और ब्लैकआउट ड्रिल की तैयारी तेज, फूलबाग में तीसरे दिन चला प्रशिक्षण

21 Nov 2026

कानपुर: देवउठनी एकादशी पर धूमधाम से मना बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव

21 Nov 2026

कानपुर मेट्रो: विजय नगर चौराहा स्टेशन के निकट वायाडक्ट पर तैयार हुआ कॉरिडोर-2 का पहला सीजर क्रॉसओवर

21 Nov 2026

कानपुर: साकेत नगर में श्री श्याम महोत्सव पर सजा भव्य दरबार, भजनों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु

21 Nov 2026

लखनऊ: क्लिनिकल ट्रायल कार्यशाला में जुटे चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेषज्ञ

21 Nov 2026

एबीवीपी कुल्लू इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, साहिल ठाकुर अध्यक्ष, अरमान ठाकुर बने मंत्री

21 Nov 2026

लखनऊ: वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, एक दर्जन घायल

21 Nov 2026

वीडियो: पूर्णाहुति के साथ ही दभोटा में दिव्य गो कथा यज्ञ संपन्न

21 Nov 2026

कानपुर: मंधना रेलवे क्रॉसिंग पर पिकअप ने मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त हुआ गेट…अस्थायी कॉशन गेट लगाया

21 Nov 2026

धर्मशाला: जयराम ठाकुर बोले- सेना पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

21 Nov 2026

राजस्थान: पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए की हत्या, शराब पिलाकर सुनसान जगह ले गए थे आरोपी

21 Nov 2026

वीडियो: चंडीगढ़ के आशीष पहलवान ने चौथी बार जीती रेणुका मेले की माली

21 Nov 2026

लखीमपुर खीरी: स्लीपर बस की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, सभी यात्री सुरक्षित

21 Nov 2026

कन्नौज: दहेज की मांग पर शादी समारोह में बवाल, इंदरगढ़ के रामपुर गांव में भिड़े दोनों पक्ष

21 Nov 2026

फर्रुखाबाद: युवक का शव पुल के नीचे पड़ा मिला, बाइक से लौट रहा था घर

21 Nov 2026

बरेली: आर बाजपेई फर्म के मैनेजर की मौत, भाई ने मालिक पर लगाया ये आरोप

21 Nov 2026

धौलपुर: शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता ने कट्टे से गोली मारकर की आत्महत्या, प्रेम संबंध की बात आई सामने

21 Nov 2026

जालंधर के दो भाइयों की ग्रीस में हत्या

21 Nov 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर में लोक निर्माण विश्राम गृह का किया भूमि पूजन

21 Nov 2026

औरैया में शादी समारोह की आतिशबाजी से भड़की आग, टैंकर पलटने के बाद गड्ढे में जमा हुआ था पाम ऑयल

21 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed