Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Considerable enthusiasm among women regarding Delhi Lakshmi Yojana
{"_id":"6a77308c0a5bf193ba0c28e8","slug":"video-considerable-enthusiasm-among-women-regarding-delhi-lakshmi-yojana-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, कुछ को पहली किस्त का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह, कुछ को पहली किस्त का इंतजार
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बादली विधानसभा क्षेत्र में योजना के तहत फॉर्म भरवाने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं विधायक कार्यालय पहुंच रही हैं। कार्यालय में सुबह से ही महिलाओं की कतार लग रही है। स्थानीय स्तर पर रोजाना एक हजार से अधिक महिलाओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। भीड़ के बीच कुछ महिलाएं योजना को लेकर सरकार का आभार जता रही हैं, तो कुछ का कहना है कि खाते में पहली राशि आने के बाद ही उन्हें योजना पर पूरी तरह भरोसा होगा। फॉर्म भरवाने के लिए विधायक कार्यालय में करीब 20 से 25 लोगों की टीम लगातार काम कर रही है। महिलाओं के लिए पंजीकरण और फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए सीरियल नंबर और टाइम स्लॉट की व्यवस्था की गई है। कार्यालय के अनुसार, पहले महिलाओं का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर सीरियल नंबर दिया जाता है। इसके बाद फोन के माध्यम से उन्हें समय की जानकारी दी जाती है। निर्धारित स्लॉट में करीब 50 से 60 महिलाओं के प्रति घंटे में फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।