Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
AI technology developed by AIIMS for early detection of breast cancer handed over to BPL
{"_id":"6aac23b9882b8231000879bb","slug":"video-ai-technology-developed-by-aiims-for-early-detection-of-breast-cancer-handed-over-to-bpl-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"एम्स ने स्तन कैंसर की जल्दी पहचान के लिए बनाई एआई तकनीक बीपीएल को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स ने स्तन कैंसर की जल्दी पहचान के लिए बनाई एआई तकनीक बीपीएल को सौंपी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने अपनी विकसित की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मैमोग्राफी इंटरप्रिटेशन तकनीक बीपीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को सौंप दी है। यह तकनीक स्तन कैंसर की जल्दी जांच में डॉक्टरों की मदद करेगा। मैमोग्राफी एक खास एक्स-रे जांच है, जिसका इस्तेमाल स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पकड़ने के लिए होता है। इससे कैंसर की छोटी गांठ या बदलाव को उस समय भी देखा जा सकता है, जब अभी बाहर से कोई लक्षण नजर नहीं आते। जल्दी पता चलने पर इलाज ज्यादा प्रभावी होता है। एम्स की नई एआई तकनीक इसी मैमोग्राफी की रिपोर्ट को समझने में रेडियोलॉजिस्ट की सहायता करेगी। खासकर उन इलाकों में जहां स्तन जांच के विशेषज्ञ डॉक्टर कम हैं, वहां यह बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। तकनीक को आगे विकसित करने, जांचने और अस्पतालों में इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशने का रास्ता इससे खुलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।