{"_id":"694c15ab23bcf321a00599f3","slug":"video-three-fugitive-criminals-arrested-in-delhi-police-operation-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: दिल्ली पुलिस के अभियान में तीन भगोड़े बदमाश गिरफ्तार, लूट-झपटमारी के 13 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस के अभियान में तीन भगोड़े बदमाश गिरफ्तार, लूट-झपटमारी के 13 मामले दर्ज
बाहरी जिला की रानी बाग थाना पुलिस ने मैनहंट मिशन के तहत तीन भगोड़े बदमाशों को पकड़ा है। बदमाशों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी रोहित उर्फ रोनी (28), नांगलोई निवासी बिट्टू उर्फ राजू (25) और महेंद्र पार्क निवासी रीतिक उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इन बदमाशों पर लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से ही 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के मुताबिक, जिले में भगोड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान के तहत एक टीम का गठन किया गया था। टीम स्थानीय मुखबिरों की सहायता से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को इन्हें इलाके से दबोच लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।