{"_id":"6b019939f7827a4a8b0f8930","slug":"video-yamuna-city-department-swings-into-action-following-a-report-in-amar-ujala-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना सिटी: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग, सड़कों की सफाई भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना सिटी: अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग, सड़कों की सफाई भी शुरू
जेवर के नीमका गांव में जलभराव की समस्या को लेकर अमर उजाला में 13 नवंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद समाधान की दिशा में काम शुरू हो गया है। गांव में सड़कों पर जमा पानी निकालने और तालाब का जलस्तर कम करने के लिए बिजली से चलने वाली मोटर लगाई गई है। मोटर के माध्यम से तालाब का पानी निकाला जा रहा है। इससे गांव की सड़कों पर हो रहा जलभराव बंद हो गया है और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। कई दिनों तक सड़कों पर पानी भरा रहने के कारण रास्तों पर गंदगी जमा हो गई थी। अब पानी निकलने के बाद सड़कों पर फैली गंदगी को हटवाकर सफाई कराई जा रही है। ग्रामीणों को जलभराव के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को रास्तों से निकलने में दिक्कत होती थी। ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने और इसके बाद शुरू हुई कार्रवाई पर राहत जताई साथ ही अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।