{"_id":"68af284647bc3606e200d3f9","slug":"video-waterlogging-occurred-in-sectors-and-villages-due-to-rain-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश में नोएडा के सेक्टर से लेकर गांवों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में नोएडा के सेक्टर से लेकर गांवों में हुआ जलभराव
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:16 PM IST
गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव के कारण सोसाइटियों से लेकर सेक्टर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर अल्फा दो के निवासियों ने बताया कि हल्की सी बारिश में मंदिर के पास पानी भर जाता है। जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई,लेकिन कुछ भी बदलाव नहीं आया। इसके साथ ही सेक्टर डेल्टा,गामा,.बीटा के साथ कई जगह पर जलभराव हो गया। वहीं स्मार्ट विलेज के नाम से जाने जाना वाला गांव सकीपुर में लोग पानी भरने से परेशान है। लोगों का आरोप है कि आए दिन सड़कों पर पानी भर जाता है,लेकिन कोई समाधान ही नहीं निकल रहा है। दीपक भाटी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया,लेकिन मानो ऐसा लगता है कि उन्हें लोगों की समस्या दिखाई ही नहीं देती है। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसाइटियों के लोगों को पानी भरने के कारण गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।