{"_id":"6a85ce7ee5d3c771e001b78f","slug":"video-waterlogging-causes-havoc-at-khairpur-gurjar-school-in-greater-noida-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में खैरपुर गुर्जर के स्कूल में जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में खैरपुर गुर्जर के स्कूल में जलभराव से आफत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित खैरपुर गुर्जर गांव स्थित कंपोजिट स्कूल में बारिश के बाद जलभराव से छात्र परेशान हैं। ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। निवासियों ने बताया कि बारिश के बाद स्कूल परिसर और आसपास के हिस्से में काफी पानी भर हो गया है। जलभराव के कारण छात्रों को स्कूल पहुंचने और परिसर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि यह समस्या केवल एक दिन की बारिश तक सीमित नहीं है। हर बार यही हालात होते हैं। उन्होंने प्राधिकरण से मौके का निरीक्षण कराकर तत्काल पानी की निकासी कराने की मांग की है। साथ ही स्कूल परिसर का लेवल ठीक कराने और भविष्य में जलभराव रोकने के लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की अपील की गई है। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।