Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Villagers jumped into the canal, disregarding their own safety, to retrieve a mobile phone that was being swept away by the water.
{"_id":"6a64cb334bb94ae2c8038d27","slug":"video-villagers-jumped-into-the-canal-disregarding-their-own-safety-to-retrieve-a-mobile-phone-that-was-being-swept-away-by-the-water-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पानी में बहते मोबाइल लूटने की होड़, जान की परवाह किए बिना नहर में कूदे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पानी में बहते मोबाइल लूटने की होड़, जान की परवाह किए बिना नहर में कूदे ग्रामीण
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर में शुक्रवार को नहर में मोबाइल के डिब्बे बहते हुए पहुंचे। जब ग्रामीणों को नहर में मोबाइल बहने की जानकारी हुई तो इसे लूटने के लिए होड़ मच गई। तेज बहाव में जान जाने की परवाह किए बिना ग्रामीण नहर में कूद गए और बहकर आने वाले मोबाइल बटोरने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बुलंदशहर के गांव परोरी और जेवर के गांव गढ़ी के बीच बहने वाली नहर में ग्रामीणों ने शुक्रवार को मोबाइल के डिब्बे बहते हुए देखे। जब ग्रामीणों ने नहर से इसे निकाला तो यह सील बंद थे और बताया जा रहा है कि इसके अंदर मोबाइल फोन भी रखे हुए थे। नहर में मोबाइल बहने की बात लोगों ने तुरंत अपने दोस्तों और परिचितों को बताई, जिसके बाद नहर में मोबाइल लूटने की होड़ मच गई। वहीं लोग इसकी वीडियो और फोटो भी खींचने लगे। जिसके बाद इसके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग मोबाइल के लिए नहर के आसपास जमा थे और बहते पानी में मोबाइल के डिब्बे तलाश रहे थे। जिसके बाद लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने उन्हें नजर से बाहर निकाला और सभी को दूर किया। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।