Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Three members of gang who stole mobile phones from containers from companies were arrested
{"_id":"6821b38adc35489d7a040ab4","slug":"video-three-members-of-gang-who-stole-mobile-phones-from-containers-from-companies-were-arrested-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कंपनियों से निकले कंटेनर से मोबाइल चोरी वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, ढाई करोड़ के 603 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनियों से निकले कंटेनर से मोबाइल चोरी वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, ढाई करोड़ के 603 मोबाइल बरामद
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मोबाइल कंपनियों से निकली गाड़ियों को निशाना बनाकर करोड़ों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को चोरी के 603 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये है के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गांव झट्टा रेलवे अंडरपास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद दुबे निवासी फर्रुखाबाद, अभिषेक चौहान निवासी एटा और सिमरन सैठी निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई हैं। गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिराना था। आरोपी मोबाइल कंपनियों से निकलने वाली कंटेनर गाड़ियों के ड्राइवरों से मिलकर आरोपी मोबाइल के कुछ कार्टन चोरी कर लेते और बाद में सील बदल देते थे। जिससे चोरी का पता न चले। आरोपी अरविंद चालक है। जबकि अभिषेक चौहान मोबाइल चोरी में मदद करता है। सिमरन सेठी डीलर है। जो मोबाइल खरीदकर बेचता था। गिरोह में कई और लोग वांछित है उनकी तलाश चल रही है। कंटेनर सूरजपुर से मोबाइल लेकर निकला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।