{"_id":"68c10db0ecdbb4f58109e42f","slug":"kanpur-amar-ujala-blackmail-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"राखी बंधवाई..प्यार में फंसाया, कैंटीन संचालक के फोन से खुला ऐसा राज | Amar Ujala","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बंधवाई..प्यार में फंसाया, कैंटीन संचालक के फोन से खुला ऐसा राज | Amar Ujala
कानपुर में किशोरियों और युवतियों से दुष्कर्म कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला फतेहपुर के लहुरी सराय का केशव उत्तम बेहद शातिर है। ऑडियो क्लिप से जिस्मफरोशी रैकेट मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब करीबियों की तलाश में जुट गई है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि युवक ने फोन कर महिला की मांग की तो सामने वाले ने पूछा कि महिला क्यों चाहिए। हालांकि जब वह व्यक्ति भरोसा दिलाता है, तो उसे आश्वासन मिल जाता है।
हालांकि उस दिन लेट होने की बात कह अगले दिन के लिए वादा करता है। साथ ही, कहता है कि जब भी जरूरत हो मेरे नंबर पर ही फोन करना किसी और के फोन पर नहीं। साथ ही वह उसे और भी विकल्प उपलब्ध कराने का भरोसा देता है। दोनों के बीच की बातचीत में एक फौजी का भी जिक्र आता है। बातचीत के दौरान एक शिवम नाम के भी युवक का जिक्र आने से पुलिस इसे नौबस्ता में ही कुछ दिन पहले लड़की को बाहर ले जाकर बेचने वाले युवक से भी जोड़कर देख रही है।
मामले के विवेचक सब इंस्पेक्टर विशाल ने बताया कि पीड़ित किशोरी को मंगलवार दोपहर मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल चलना था। हालांकि अचानक पीड़ित परिवार ने चलने से इन्कार कर दिया। बुधवार को किशोरी के बयान कराए जाएंगे।
किशोरी के पिता ने उसके खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि परिवार का भरोसा जीतने के लिए केशव ने बेटी से राखी बंधवाने का ढोंग किया। उसने राखी बांधने से इन्कार किया तो शातिर ने उसे समझाया था कि इससे उनके मिलने पर कोई शक नहीं करेगा। आरोपी के भागने के दौरान मोबाइल मिलने पर अश्लील वीडियो मिलने पर पूरी पोल खुल गई। अब मोबाइल वापसी के लिए धमकी दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।