{"_id":"6ae6facc5d734b8fc70e2c63","slug":"video-residents-in-noida-sector-150-staged-protest-by-lighting-lamps-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सेक्टर-150 में दीये जलाकर निवासियों ने जताया विरोध, बुनियादी सुविधाओं की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सेक्टर-150 में दीये जलाकर निवासियों ने जताया विरोध, बुनियादी सुविधाओं की मांग उठाई
नोएडा सेक्टर-150 में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार शाम निवासियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। 'एक सोच-अंधकार से प्रकाश की ओर' मुहिम के तहत निवासियों ने दीये जलाकर नोएडा प्राधिकरण का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। एल्डेको सोसाइटी के सामने एकत्र हुए निवासी शाम छह बजे ऐस मेडले की ओर बढ़े। इस दौरान लोगों ने दीये जलाकर अपनी मांगें उठाईं।
निवासियों ने सेक्टर में पुलिस चौकी बनाने, मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए मोबाइल टावर लगाने और आंतरिक सड़कों का नियमित रखरखाव कराने की मांग की। इसके अलावा अवैध फार्महाउसों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था, जलभराव, धूल और वायु प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। हरित क्षेत्र का रखरखाव और बिल्डरों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए। निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और प्राधिकरण अधिकारियों से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।