{"_id":"69835e45ea0e25eafc0e26ee","slug":"video-rally-and-expert-lectures-held-at-amity-university-noida-on-world-cancer-awareness-day-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर जागरूकता दिवस पर रैली व विशेषज्ञ व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर जागरूकता दिवस पर रैली व विशेषज्ञ व्याख्यान
विश्व कैंसर जागरूकता दिवस–2026 के अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय में बायोसाइंसेस एवं बायोटेक्नोलॉजी तथा हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस डोमेन के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता रैली और व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। ‘यूनाइटेड बाय यूनिक’ थीम पर आयोजित रैली में एडिशनल प्रो–वाइस चांसलर डॉ. चंद्रदीप टंडन, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के चेयरमैन डॉ. बी.सी. दास सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। छात्रों ने कैंसर की जांच -जीवन का बचाव जैसे नारों के साथ परिसर में भ्रमण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता और विशेषज्ञ व्याख्यान भी हुए। मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की उपाध्यक्ष डॉ. सना तारिक ने कहा कि समय पर जांच से अधिकांश कैंसर का इलाज संभव है और जीवनशैली में सुधार तंबाकू से परहेज, संतुलित आहार व नियमित व्यायाम से जोखिम घटता है। एमिटी की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने रोकथाम, शीघ्र पहचान और समय पर उपचार पर जोर दिया। मेट्रो कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. सुमंत गुप्ता ने चेतावनी संकेतों की जानकारी दी। कैंसर सर्वाइवर काजल प्रसाद ने प्रेरक अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज गर्ग और डॉ. पल्लवी अग्रवाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।