{"_id":"6ae34a86104267ae440feab2","slug":"video-park-in-sector-35-noida-decorated-for-karwa-chauth-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: करवा चौथ पर सजा सेक्टर-35 का पार्क, महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र के लिए पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: करवा चौथ पर सजा सेक्टर-35 का पार्क, महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र के लिए पूजा
नोएडा में करवा चौथ के पावन अवसर पर सेक्टर-35 के पार्क में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। सेक्टर की महिलाएं सज-धजकर पार्क में एकत्र हुईं और पति के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ पूजा-अर्चना की।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कथा सुनी और थाली अदला-बदली की रस्म भी निभाई।
कार्यक्रम में चारु गोयल, जागृति, शीतल, आकृति, अलका चौधरी, शशि, माधवी शर्मा, शिखा, सुनीता, आभा, विभा त्यागी, अंजलि त्रिवेदी, वर्षा, रेशमा, नीलम, सविता, दीप्ति सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में सुगंधा बंसल, आकृति, मीनल पाठक, रेशमा सिन्हा, तनु, नीलम, निशि, अश्वीन, श्वेता, रचना, मनाली आदि ने मेहंदी रचे हाथों के साथ फोटो शेयर किए।
वहीं बाला वैद, रवि सरीन, सुमन जिंदल, कुसुम सिंह, पूनम गुप्ता, पूनम शर्मा, संदीपा सिंह, ममता, रश्मि पाठक ने बहुओं को आशीर्वाद दिया। रवि सरीन ने बहुओं से थाली अदला-बदली का कार्यक्रम संपन्न कराया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि सेक्टर में हर साल इस तरह के सामूहिक आयोजन किए जाते हैं, जिससे आपसी भाईचारा बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।