{"_id":"6a5906750f0c4b176701fec5","slug":"video-over-300-cricketers-showcased-their-talent-at-noida-kings-trials-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा किंग्स के ट्रायल में 300 से अधिक क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा किंग्स के ट्रायल में 300 से अधिक क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा
ग्रेटर नोएडा। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में शामिल नोएडा किंग्स टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर बृहस्पतिवार को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के कई जिलों से आए 300 से अधिक क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का विशेषज्ञों द्वारा आकलन किया गया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया, जिसके आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 24 जुलाई को आगरा में आयोजित होने वाले यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के ऑक्शन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। ऑक्शन के बाद चयनित खिलाड़ियों को नोएडा किंग्स टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना और उन्हें पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने का अवसर देना है। खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ ट्रायल में हिस्सा लिया। इस ट्रायल में पूरी यूपी से ओवरऑल 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें नोएडा जोन से ही करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।