{"_id":"6a4907f7248f7978f60637ce","slug":"video-locals-upset-over-dilapidated-state-of-ashok-vatika-park-in-greater-noida-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा के अशोक वाटिका पार्क की बदहाली पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा के अशोक वाटिका पार्क की बदहाली पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:47 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा सेक्टर अल्फा एक स्थित अशोक वाटिका पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर निवासियों और एक्टिव सिटीजन टीम ने शनिवार को प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। निवासियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये के विकास और पेरिस ऑफ इंडिया जैसे दावों के बावजूद शहर के प्रमुख पार्कों की हालत बेहद खराब है। पार्क में लंबे समय से सफाई, रखरखाव और सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर, टूटी बेंच, क्षतिग्रस्त फुटपाथ, सूखे पेड़-पौधे, खराब लाइटें हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नागर ने बताया कि कभी यह पार्क आसपास के कई सेक्टरों के लोगों के आकर्षण का केंद्र था, लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि लोग चंदा जुटाकर पेड़ों को पानी देने को मजबूर हैं।
निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने, टूटी बेंच और फुटपाथ की मरम्मत कराने, नियमित माली एवं सफाईकर्मी तैनात करने, एलईडी लाइट, सुरक्षा गार्ड तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।