{"_id":"693ad8f81474d2a54503b143","slug":"video-helpline-asha-launched-in-noida-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: नोएडा में हेल्पलाइन आशा लॉन्च, फोन पर डॉक्टर से मरीज के लक्षण बताकर पूछ सकेंगे बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नोएडा में हेल्पलाइन आशा लॉन्च, फोन पर डॉक्टर से मरीज के लक्षण बताकर पूछ सकेंगे बीमारी
स्ट्रोक के मरीजों की जल्द पहचान हो सके और उन्हें गोल्डन ऑवर्स के भीतर उपचार मिल सके, ताकि क्षति कम हो। इसी उद्देश्य से बृहस्पतिवार को हेल्पलाइन आशा लॉन्च की गई है। हेल्पलाइन 6230 93 6230 पर फोन करके मरीज के लक्षण बताकर स्ट्रोक तो नहीं इसके बारे में पूछ सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि स्ट्रोक के बाद शुरुआती 60 मिनट में हस्तक्षेप से मृत्यु और स्थायी विकलांगता का खतरा काफी कम हो जाता है।
फोर्टिस डॉ राहुल गुप्ता ने बताया कि भारत में हर साल 15–18 लाख नए स्ट्रोक मामले सामने आते हैं। हेल्पलाइन आशा मरीजों को गोल्डन विंडो में सही उपचार तक पहुंचाएगी।
डॉ ज्योति बाला ने बताया कि यह हेल्पलाइन स्ट्रोक के उन लक्षणों को पहचानने में मदद करती है जो वैश्विक स्तर पर स्वीकृत हैं। यानी बी-फास्ट, यानी संतुलन की समस्या, दृष्टि समस्या, चेहरा लटकना, बाजू या हाथ- पैर में कमजोरी, जुबान लड़खड़ाना या बोलने में परेशानी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शुरुआती 60 मिनट में मिला उपचार परिणामों को कई गुना बेहतर करता है। डॉ. नेहा पंडिता ने बताया कि भारत दुनिया में स्ट्रोक के सबसे अधिक मामलों वाले देशों में शामिल है, जो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, तनाव और खराब दिनचर्या जैसी वजहों से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में बदलाव और जागरूकता से 80 प्रतिशत स्ट्रोक रोके जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।