Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Greater Noida Manav Subodh says it is essential to equip youth with expertise in AI and green technology
{"_id":"6ae89e43e1c9de7d2701808e","slug":"video-greater-noida-manav-subodh-says-it-is-essential-to-equip-youth-with-expertise-in-ai-and-green-technology-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: मानव सुबोध बोले- युवाओं को एआई और ग्रीन टेक्नोलॉजी में दक्ष बनाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: मानव सुबोध बोले- युवाओं को एआई और ग्रीन टेक्नोलॉजी में दक्ष बनाना जरूरी
युवाओं के कौशल विकास को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें उद्योगों की वास्तविक जरूरतों और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना जरूरी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। यह बात वन मिलियन फॉर वन बिलियन (1एम1बी) के संस्थापक एवं सीईओ मानव सुबोध ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तकनीकी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को नई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देना जरूरी है। इसके लिए विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना होगा। उद्योगों के साथ मिलकर काम करने से विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को समझने और उनका समाधान तलाशने का अवसर मिलेगा। मानव सुबोध ने कहा कि ग्रीन स्किल्स और एआई केवल तकनीकी बदलाव नहीं हैं, बल्कि भविष्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। युवाओं को इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। विश्वविद्यालयों में स्थापित ऐसे सेंटर विद्यार्थियों को नवाचार और नए विचारों पर काम करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।