{"_id":"68a8817b4faf59e7680606f6","slug":"video-greater-noida-auto-went-out-of-control-and-fell-into-drain-2025-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में हादसा: ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में गिरा, सवारियां चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में हादसा: ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में गिरा, सवारियां चोटिल
सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गोलचक्कर के पास शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। हादसे के वक्त ऑटो में चालक सहित कई सवारियां बैठी हुई थीं। जिन्हें पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और ऑटो गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत डायल-112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने नाले में फंसे ऑटो चालक दिनेश कुमार और अन्य सवारियों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार सभी यात्रियों की स्थिति सुरक्षित है। घटना के बाद नाले में गिरे ऑटो को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इस दौरान सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। राहगीरों और वाहनों की भीड़ के कारण पुलिस को यातायात सुचारू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ऑटो चालक ने अचानक से सामने से एक वाहन आने से अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।