Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Foundation stone of 12 projects to be laid next month for investment of Rs 25 thousand crore in Greater Noida
{"_id":"69eb845eb5c9e6b2190a86ea","slug":"video-foundation-stone-of-12-projects-to-be-laid-next-month-for-investment-of-rs-25-thousand-crore-in-greater-noida-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 12 प्रोजेक्टों का अगले महीने शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 12 प्रोजेक्टों का अगले महीने शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा। मई के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के साथ ही करीब 25000 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता भी खुलेगा। इसके लिए करीब 12 प्रोजेक्टों के शिलान्यास की तैयारी यमुना प्राधिकरण की है। इसके जरिए ट्रैक्टर निर्माण से लेकर फिल्म सिटी में काम शुरू होने के लिए प्रोजेक्टों पर काम तेज होना है। करीब 15000 नौकरियां इन प्रोजेक्टों से सृजित होंगी।
यीडा के 25 साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कि इन 12 प्रोजेक्टों के लिए जमीन आवंटन किया जा चुका है। प्रमुख रूप से इन कंपनियों में जापानी कंपनी एस्कॉर्ट कुबोता, अमेरिकी कंपनी फोर्ड व न्यू हॉलेंड की अगुआई वाली सीएनएच इंडस्टि्यल, सोलर पैनल के सेल पी6, सीईएससी ग्रीन, इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद के लिए हैवल्स इंडिया, एसेंट सर्किट, अंबर एंटरप्राइजेज, वायरिंग हार्नेस के लिए मिंडा कॉरपोरेशन आदि शामिल हैं। फूड पार्क के लिए जहां पतंजलि अपना प्लांट इसी दौरान शुरू करेगा। वहीं, इनोवा फूड भी निवेश करने के लिए प्लांट पर काम शुरू करेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क में भी नई कंपनियां निवेश शुरू करने जा रही हैं। डेटा पार्क, यूनिवर्सिटी के लिए भी निवेश यमुना सिटी में होने जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।