{"_id":"679b6dff69f15d5ca304ae3b","slug":"video-establishment-of-gandhi-study-centre-in-mayawati-government-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मायावती राजकीय महाविद्यालय में गांधी अध्ययन केंद्र की स्थापना, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मायावती राजकीय महाविद्यालय में गांधी अध्ययन केंद्र की स्थापना, देखें वीडियो
दादरी स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई। मेरठ विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. नवीन चंद्र लोहना ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के थे, लेकिन वे केवल भारत तक ही सीमित नहीं थे। उनकी विचारधाराओं ने जाति, धर्म, राष्ट्र और समय की सीमाओं को बखूबी पार किया है। गांधीजी ने कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने पर बल दिया था। वह अब उत्तर प्रदेश की सरकार भी कर रही है। एक जिले एक उत्पाद को बढ़ावा मिल रहा है। प्राचार्य प्रो.डॉ अनीता रानी राठौर ने कहा कि गांधी को बिना पढ़े नहीं जाना जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो डॉ रश्मि कुमारी ने कहा कि आइंस्टीन ने लिखा था कि भावी पीढिय़ों को विश्वास ही नहीं होगा कि इस धरती पर हाड़-मांस का कोई गांधी कभी जन्मा भी था। गांधी को न केवल देश में बल्कि विदेश में भी पढ़ा जाता है। इस मौके पर डॉ मीनाक्षी, डॉ विनीता,डॉ नीरज,डॉ कनक कुमार,डॉ दिप्ती के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।