{"_id":"6734bcef665241aed80d48f7","slug":"video-dcp-made-girl-students-aware-in-delhi-world-public-school","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 'निडर होकर बढ़ें आगे, पुलिस आपके साथ', दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में डीसीपी ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 'निडर होकर बढ़ें आगे, पुलिस आपके साथ', दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में डीसीपी ने छात्राओं को किया जागरूक
मेहनत ही सफलता की कुंजी है। निडर होकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहिए। हर कदम पर पुलिस आपके साथ है। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा सुनीति ने कहीं। उन्होंने दादरी स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं से कहा कि पुलिस से डरने की जरुरत नहीं है। पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसती है। आम लोगों के साथ मित्रता की तरह पुलिस व्यवहार करती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जब वह बाहर किसी काम से जाएं यदि उन्हें पुलिस का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी दिखाई दे तो उसे जय हिंद जरूर बोले। वहीं आपकी परेशानी में सबसे पहले आगे आते हैं। उन्हें जय हिंद सुनकर अच्छा लगेगा।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि कभी भी कोई परेशानी हो तो सबसे पहले 112 पर फोन करें। 112 हेल्पलाइन की ओर से तत्काल मदद की जाएगी। पहले पुलिस को फोन करने के लिए 100 नंबर होता था। इसके साथ ही आग लगने पर 102 नंबर पर फोन करना होता था,लेकिन अब 112 नंबर पर ही सभी सुविधाएं मिल जाती है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 1098 नंबर है। कभी भी किसी के साथ कोई घटना घटे तो सबसे पहले पुलिस को सूचित करें। पुलिस कोई न कोई मदद जरुर करेगी। उन्होंने शिक्षिकाओं से कहा कि छात्राओं के साथ दोस्त की तरह रहे। उनकी समस्याओं को सुने। जब आप सब दोस्त की तरह रहेगी तो छात्राएं कभी भी मुसीबत में रहेगी तो आपके साथ साझा करेंगी। सोशल मीडिया पर सभी जानकारी न साझा करें। कोई भी लिंक आए तो उसे तुरंत ही खोले नहीं। आपके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है। थोड़ी सी सावधानी हमें बचा सकती है। इस मौके पर प्राचार्य रत्ना वर्मा, डॉ एसपी पांडे,गरिमा आदि उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।