{"_id":"6ade14267d93532aa50b5409","slug":"video-award-ceremony-held-in-greater-noida-on-foundation-day-of-brahmin-sabha-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ब्राह्मण सभा के स्थापना दिवस पर हुआ सम्मान समारोह, पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ब्राह्मण सभा के स्थापना दिवस पर हुआ सम्मान समारोह, पत्रिका का विमोचन
ग्रेटर नोएडा में सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क स्थित द रॉयल हैबिटेट सेंटर (टिबोली) में रविवार को ब्राह्मण सभा (पंजीकृत), उत्तर प्रदेश की ओर से 11वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आठवीं पत्रिका का विमोचन और सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम में मशहूर गीतकार संतोष आनंद समेत जनप्रतिनिधियों और ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने आपसी एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया। भारत के एक प्रसिद्ध कवि और हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार संतोष आनंद ने अपना लोकप्रिय गीत ‘एक प्यार का नगमा है’ सुनाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। कवि मुकेश कुमार शर्मा ने अपनी कविताओं और मंच संचालन से समारोह को रोचक बनाया। वहीं, कवि शिखा ने भी कविताओं की प्रस्तुति दी। सभा के अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र पचौरी ने संगठन के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी साझा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।