{"_id":"67efef045095066830043166","slug":"video-amar-ujala-rural-dialogue-in-lakhnawali-village-of-greater-noida-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेनो के लखनावली गांव में अमर उजाला ग्रामीण संवाद, 20 वर्ष बाद भी गांव में नहीं आया पानी, बोरवेल के सहारे जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेनो के लखनावली गांव में अमर उजाला ग्रामीण संवाद, 20 वर्ष बाद भी गांव में नहीं आया पानी, बोरवेल के सहारे जीवन
लखनावली गांव को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भले ही दो दशक पहले आदर्श गांव घोषित कर दिया हो, लेकिन आज भी गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि साल 2004 में प्राधिकरण की ओर से गांव में पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन आज तक पानी की एक बूंद नसीब नहीं हुई। गांव के लोग अभी बोरवेल के पानी के सहारे रहते हैं। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या का समाधान किए जाने के लिए शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। समस्या से निजात नहीं मिली है। ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव में सोमवार को आयोजित हुए अमर उजाला संवाद में ग्रामीणों ने रोजाना होने वाली समस्याओं को बताया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक की स्थिति बदहाल हो चुकी है। नालियों का ओवर फ्लो होकर पानी भरा रहता है। बरसात के समय में निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही करीब 20 साल पहले अस्पताल बनाए जाने के लिए जमीन आवंटित कर दी गई थी, लेकिन आज तक अस्पताल का ''अ'' भी नहीं बन पाया है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के लोगों ने बताया कि प्राधिकरण ने मंदिर की जमीन पर बारात घर छोटा सा बना दिया। जिसे सामूहिक कार्यों में प्रयोग भी नहीं किया जा सकता है। कई बार नया बारात घर बनाए जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण की ओर टेंडर से बनवाया गया शमशान घाट पिछले 10 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार आधा-अधूरा बनाकर छोड़कर चला गया था। जिसके बाद से कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से पूरा कराए जाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। लोगों ने बताया कि अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय में पानी भर जाता है तो गर्मी में बैठने तक की जगह नहीं रहती है। गांव के बिजली के पोलों पर लगी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। लोगों का आरोप है कि अक्सर शाम के समय में लूटपाट की घटनाएं भी गलियों में हो जाती है। सफाई कर्मी तो आते हैं समय बिताते हैं, लेकिन काम नहीं करते हैं। जिस कारण चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। नालियों का पानी सड़कों पर बहा करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।