{"_id":"6a1c46d0c95427c7d30c0634","slug":"video-relief-from-scorching-heat-due-to-change-in-weather-in-gurugram-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में मौसम बदला: भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में मौसम बदला: भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट
शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश और तेज आंधी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीते कई दिनों से शहर में तेज धूप और लू जैसे हालात बने हुए थे। तापमान लगातार 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा था, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा था और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। हालांकि बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।