{"_id":"690f1c6240db35c2fe0b0afd","slug":"video-pahadi-rob-became-hindrance-in-starting-gurugram-pataudi-rewari-highway-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे शुरू करने में पहाड़ी आरओबी बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे शुरू करने में पहाड़ी आरओबी बनी बाधा
गुरुग्राम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन पहाड़ी आरओबी निर्माण का कार्य काफी पीछे है। एचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के लंबित कार्याें को पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी आरओबी का निर्माण सबसे प्रमुख है। अधिकारी ने बताया कि अन्य जगहों पर अधूरे कार्य के दौरान भी यातायात संचालित किया जा सकता है, लेकिन पहाड़ी में निर्माण कार्य पूरा किए बिना वाहनों के लिए नहीं खोला जा सकता है। ऐसे में इस परियोजना में पहाड़ी आरओबी के निर्माण कार्य पूरा करने पर पूरा जोर है। द्वारका एक्सप्रेसवे से केएमपी के बीच बिजली के तार आ रहे हैं, हटाने का काम चल रहा है। एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। बता दें कि गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एनएचएआई की ओर से साल 2020 से किया जा रहा है। इस 46 किलोमीटर परियोजना को 2022 में पूरा होना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।