Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
HUDA Market at Sohna Chowk, counted among the city's busy areas, is currently grappling with a lack of basic amenities.
{"_id":"6a4e64ce22d48cedf00d736f","slug":"video-huda-market-at-sohna-chowk-counted-among-the-citys-busy-areas-is-currently-grappling-with-a-lack-of-basic-amenities-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार सोहना चौक स्थित हुड्डा मार्केट इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार सोहना चौक स्थित हुड्डा मार्केट इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है।
गुरुग्राम। शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार सोहना चौक स्थित हुड्डा मार्केट इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। करीब 150 दुकानों वाली इस मार्केट में पार्किंग, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं तक नहीं है। हालात यह हैं कि यहां आने वाले ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में न तो व्यवस्थित पार्किग की व्यवस्था है और न ही फुटपाथ ठीक हालत में हैं। शाम होते ही बाजार के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके अलावा मार्केट में पीने के पानी की सप्लाई भी बेहद खराब है। वहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण आसपास बदबू फैलती रहती है, जिससे दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब दो साल पहले मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से आज तक उसे खोला ही नहीं गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।