{"_id":"6ad6222d4a0eb4ad230014cf","slug":"video-gurugram-water-pipeline-damaged-during-metro-construction-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मेट्रो निर्माण के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, कई कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मेट्रो निर्माण के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, कई कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित
मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान कादीपुर चौक के पास पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई कॉलोनियों और सेक्टरों में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। रविवार शाम सेक्टर-10 बस डिपो के सामने लाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी नाले में बह गया। इसके चलते सोमवार सुबह बसई एन्क्लेव पार्ट-एक, सेक्टर-37सी, कादीपुर और सरस्वती एन्क्लेव समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सुबह और शाम पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। शहर में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। बसई चौक से कादीपुर चौक के बीच गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की मास्टर वाटर पाइपलाइन कॉरिडोर के रास्ते में आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बसई एन्क्लेव पार्ट-एक, सेक्टर-37सी, कादीपुर और सरस्वती एन्क्लेव समेत कई क्षेत्रों में लोगों को सुबह और शाम पानी की समस्या झेलनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।