{"_id":"6a490889d06407a8b400c05f","slug":"video-a-grand-showdown-awaits-on-july-18-the-8th-district-ju-jitsu-championship-will-be-held-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"18 जुलाई को सजेगा महामुकाबला, आठवां जिला जू-जित्सु चैंपियनशिप का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 जुलाई को सजेगा महामुकाबला, आठवां जिला जू-जित्सु चैंपियनशिप का होगा आयोजन
बादशाहपुर। जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ गुरुग्राम के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई को 8वीं जिला गुरुग्राम जू-जित्सु चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो एकेडमी में किया जाएगा।
जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ हरियाणा और जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया व हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा स्वीकृत इस चैंपियनशिप को भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक, महासचिव दीपिका मान और कोषाध्यक्ष सूरज बोहरा द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस प्रतियोगिता में अंडर-8 आयु वर्ग से लेकर 18 वर्ष से अधिक वर्ग तक के पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 16 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए केवल कांटेक्ट प्रतियोगिताएं ही मान्य होंगी।
सभी प्रवेश 15 जुलाई तक आयोजन समिति तक पहुंचना अनिवार्य है। देर से आने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिंगल इवेंट के लिए 800 रुपये और दो इवेंटस् के लिए 1000 रुपये प्रति प्रतिभागी शुल्क निर्धारित है। अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोजकों ने कड़ा नियम बनाया है कि बिना आधिकारिक कोच या मैनेजर के किसी भी टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रतियोगिता वाले दिन शनिवार को सभी खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग समय सुबह आठ बजे निश्चित किया गया है। इसके तुरंत बाद सुबह आठ से नो बजे तक आधिकारिक वजन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सुबह दस बजे से मुकाबले शुरू हो जाएंगे। खिलाड़ियों की उम्र की गणना नियमों के अनुसार 1 जनवरी से 31 दिसंबर के आधार पर की जाएगी। एक एथलीट एक ही टूर्नामेंट में केवल एक आयु वर्ग में भाग ले सकता है। वहीं जिले के सभी कोचों और प्रबंधक समय रहते गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से खिलाड़ियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।