{"_id":"6a9e51504353ee9606030e7b","slug":"video-commuters-faced-inconvenience-due-to-a-traffic-jam-on-the-delhi-agra-highway-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: दिल्ली-आगरा हाईवे पर 1 किलोमीटर तक रेंगता रहा ट्रैफिक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: दिल्ली-आगरा हाईवे पर 1 किलोमीटर तक रेंगता रहा ट्रैफिक, लोग परेशान
दिल्ली-आगरा हाईवे पर अजरौंदा फ्लाईओवर से लेकर बाटा मोड़ फ्लाईओवर के बीच सुबह से ही ट्रैफिक रेंग रहा है। इससे दफ्तर जाने वाले वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने वाली लेन पर अजरौंदा फ्लाईओवर के पास हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव और गडढों की वजह से ट्रैफिक रुक-रुक कर चल रहा है। वहीं हाईवे की मरम्मत के कारण भी वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। सोमवार को सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने की वजह से भी ट्रैफिक ज्यादा होने से भी समस्या गहरा गई है। ट्रैफिक रेंगने की यह समस्या पूरे दिन रहने की आशंका है। यहां से गुजर रहे बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सुबह का व्यस्त समय रहता है। यहां सर्विस रोड पर बारिश के बाद फिर से जलभराव हो गया है। ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया) प्रबंधन को यहां पानी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या न झेलनी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।