फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pensioners to stage a sit-in from the 29th in support of their demands.

Faridabad News: मांगों के समर्थन में 29 से पेंशनभोगी डालेंगे पड़ाव

Tue, 08 Sep 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pensioners to stage a sit-in from the 29th in support of their demands.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद के सदस्य अपनी मांगों को लेकर 29 और 30 सितंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव डालेंगे। यह निर्णय सोमवार को नगर निगम यूनियन कार्यालय में हुई संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान नवल सिंह ने की और संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया।

बैठक में राज्य उप प्रधान आशा शर्मा और यूएम खान ने बताया कि पेंशनभोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से सरकार व प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनभोगी की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग का लाभ, कोरोना काल के 18 माह के लंबित महंगाई भत्ते का एरियर, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पेंशन से जुड़ी अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह बैसला, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, ब्लॉक प्रधान रतिराम, साबिर खान, उप प्रधान जयपाल चौहान समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed