{"_id":"6a9f12a505e9617f690ee2e5","slug":"meeting-regarding-preparations-for-the-talent-award-ceremony-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79409-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति की कार्यकारिणी बोर्ड की विशेष बैठक सुभाष कॉलोनी स्थित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला में अध्यक्ष पं. जगदीश प्रभाकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अक्तूबर में प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों और प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।
समिति की ओर से समाज के मेधावी विद्यार्थियों तक समारोह की जानकारी सोशल मीडिया, सामाजिक समूहों और पंपलेट के माध्यम से पहुंचाई गई है। अब तक 48 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। चयन बोर्ड ने इनमें से करीब 40 विद्यार्थियों के दस्तावेज सही पाए हैं। इन विद्यार्थियों को अक्तूबर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।