फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Action against illegal construction, nine units sealed

Faridabad News: सेक्टर-76 में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, नौ यूनिट सील

Tue, 08 Sep 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Action against illegal construction, nine units sealed
फरीदाबाद के सेक्टर 76 में डीटीपी की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर फ्लैट की स्टील पार्किंग में बनाए गए अ
बिल्डर फ्लैट की स्टील पार्किंग में बनाए गए अवैध कमरों को तोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने सेक्टर-76 में अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की। विभाग ने बिल्डर फ्लैट की स्टील पार्किंग में बनाए गए अवैध कमरों को तोड़ दिया। विभाग की टीम ने मौके पर करीब नौ यूनिट सील की। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध या अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

जिला नगर योजनाकार यजन चौधरी ने बताया कि इन यूनिट में स्वीकृत भवन योजना के विपरीत निर्माण किया गया था। जांच में अवैध रूप से कमरे और अन्य निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई की। अवैध निर्माण हटाने के साथ ही संबंधित फ्लैट मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए निर्धारित नियमों और स्वीकृत नक्शे का पालन करना अनिवार्य है। बिना अनुमति अतिरिक्त निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने संबंधित लोगों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


यजन चौधरी ने स्पष्ट किया कि सील की गई यूनिट को बिना अनुमति खोलने या सील तोड़ने का प्रयास करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संपत्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article