Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
MPG College Student Union Elections: Manan Shahi, Vikas Singh, and Vidyant Thapli filed nominations for the post of President.
{"_id":"6ab577ea4d1a6bde9b08af94","slug":"video-mpg-college-student-union-elections-manan-shahi-vikas-singh-and-vidyant-thapli-filed-nominations-for-the-post-of-president-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव :मनन शाही, विकास सिंह और विद्यांत थापली ने अध्यक्ष पद पर कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव :मनन शाही, विकास सिंह और विद्यांत थापली ने अध्यक्ष पद पर कराया नामांकन
मसूरी। एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए गुरुवार को छात्रों ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद के लिए तीन ने नामांकन कराया। वहीं तीन पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। गुरुवार को एमपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अमिताभ भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनन सिंह, विकास सिंह और विद्यांत थापली ने नामांकन दाखिल किया है। तीन प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर छात्रों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया कि सचिव पद के लिए अंकित रौछेंला, रिया, प्रियांशु और आशुतोष जोशी ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव सिंह, सहसचिव पद के लिए ईशा, कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी ने नामांकन कराया। इससे इनके नामांकन पत्रों के जांच के बाद निर्विरोध बनने का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर करिश्मा दुमोगा और संध्या के बीच मुकाबला होना है। कॉलेज प्राचार्य डॉ सुनील पंवार ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया पूरी सुरक्षा व्यवस्था और लिंगदोह की सिफारिशों के तहत की जा रही है। वहीं चुनाव अधिकारी ने बताया कि सहसचिव पद के लिए एक प्रत्याशी की आयु अधिक होने पर आपत्ति लगी है, साथ ही कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के रिजल्ट नहीं मिलने पर इनके नामांकन नहीं हो पाए। एबीवीपी के चुनाव प्रभारी आशीष जोशी ने बताया कि संगठन की ओर से छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर विद्यांत थापली, महासचिव पद पर आशुतोष जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर करिश्मा ने अपना नामांकन कराया है। वहीं एनएसयूआई द्वारा अध्यक्ष पद पर विकास, उपाध्यक्ष गौरव सिंह, सहसचिव ईशा, कोषाध्यक्ष सलोनी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर संध्या ने अपना नामांकन कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।