फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Freedom Fighter Dharma Veer Verma Another Fake Grandson Claim Emerges Administration Starts Probe Dehradun

देहरादून: स्वतंत्रता सेनानी का एक और फर्जी पोता आया सामने, अब तक नाती, नातिन और पोते-पोतियों की संख्या हुई सात

Thu, 24 Sep 2026 10:35 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 10:35 PM IST
सार

स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर वर्मा के नाम पर कथित उत्तराधिकारियों के दावे लगातार सामने आ रहे हैं। अब मोथरोवाला निवासी बताए गए आदित्य ने खुद को वर्मा का पोता बताया है, जिसके प्रमाणपत्र की प्रशासन जांच कर रहा है।

विज्ञापन
Freedom Fighter Dharma Veer Verma  Another Fake Grandson Claim Emerges Administration Starts Probe Dehradun
 स्वतंत्रता सेनानी का एक और फर्जी पोता - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर वर्मा के फर्जी नातेदारों की झड़ी लगी है। वर्मा के असल परिवार ने तो कभी कोटे का लाभ लिया नहीं लेकिन उनके उत्तराधिकारी बनकर लाभ लेने वालों की जैसे जमघट लगा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को भी एक आदित्य नाम के युवक का नाम सामने आया है। आदित्य ने मोथरोवाला का रहने वाला दर्शाते हुए स्वयं को स्वतंत्रता सेनानी धर्मवीर वर्मा का पोता बताया है। पिता का नाम हरीश चंद लिखा हुआ है। प्रशासन ने इस प्रमाणपत्र की भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खुद को वर्मा के नाती, नातिन और पोता-पोती बताने वालों की संख्या अब तक सात पहुंच चुकी है। सबसे पहले तृप्ति, स्वाति, खुशी और परी नाम की छात्राओं का नाम सामने आया था। इन्होंने एमबीबीएस में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर दाखिला पा भी लिया था। जांच हुई तो न सिर्फ यह प्रमाणपत्र बल्कि उनका स्थायी निवास प्रमाणपत्र भी फर्जी पाए गए। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई और परी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में एक अन्य युवक का नाम सामने आया जिसका स्थायी पता भी गलत पाया गया। दो दिन पहले प्रशासन के पास पार्थ वर्मा नाम से भी एक प्रमाणपत्र पहुंचा था।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बदरीविशाल: डीजे बजने पर गरमाया विवाद, भड़के संत-पुरोहित बोले-उत्सव के नाम पर फूहड़ता, यहां शंख बजाना भी वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थ वर्मा ने खुद को धर्मवीर भारती का पोता दर्शाते हुए प्रमाणपत्र बनवाया था। पता पटेलनगर का था। पता तो सही पाया गया लेकिन प्रमाणपत्र फर्जी निकला। पार्थ ने एमबीबीएस में दाखिले का प्रयास किया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इस वक्त पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है। नया मामला मोथरोवाला निवासी आदित्य का है। बताया जा रहा है कि उसने अभी तक इस प्रमाणपत्र का लाभ लेने का प्रयास नहीं किया है। एसडीएम सदर डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि पार्थ के बाद अब आदित्य के प्रमाणपत्र की जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed