फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Land Fraud FIR Ordered in 8 Cases SIT Probe in One; 56 Cases Reviewed read All Updates

उत्तराखंड: भूमि धोखाधड़ी के आठ मामलों में प्राथमिकी के आदेश, लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में आदेश जारी

Thu, 24 Sep 2026 10:57 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 10:57 PM IST
सार

भूमि से जुड़े फर्जीवाड़े और अवैध कब्जों पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मामलों पर जांच और मुकदमे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Land Fraud FIR Ordered in 8 Cases SIT Probe in One; 56 Cases Reviewed read All Updates
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने भूमि धोखाधड़ी के आठ मामलों में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एक मामले की एसआईटी जांच के आदेश भी आयुक्त ने दिए हैं। समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में समीक्षा के लिए कुल 56 मामलों को रखा गया था जिसमें से 12 का निस्तारण कर दिया गया। जबकि आठ में प्राथमिकी और 35 मामलों में फिलहाल जांच जारी है। ये सभी मामले सरकारी भूमि पर कब्जे, फर्जी दस्तावेज से भूमि ट्रांसफर और अवैध प्लॉटिंग से जुड़े थे।

विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि राजपुर रोड पर बहुउद्देशीय वित्तीय विकास निगम की भूमि से जुड़े मामले में नगर निगम से अभिलेखों समेत विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। हरिद्वार के बहादराबाद में ग्राम सभा की भूमि पर खेती किए जाने के मामले में यह पता लगाने के निर्देश दिए गए कि खेती की अनुमति किसके निर्देश पर दी गई। संबंधित फसल को नियमानुसार कुर्क करने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। हरिद्वार में केसर हिंद के नाम दर्ज भूमि के अन्य लोगों के नाम हस्तांतरण के मामले में अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई। कनखल के एक भूमि धोखाधड़ी के मामले में संबंधित प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

कोटद्वार और पौड़ी में बिना अनुमति प्लॉटिंग और निर्धारित हिस्से से अधिक भूमि बेचने के मामले में भी जांच के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि भूमि विवादों में केवल वर्तमान रिकॉर्ड पर निर्भर न रहें। खसरा-खतौनी, पुराने राजस्व अभिलेख, नक्शे, रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजों का मिलान कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, एमडीडीए और अन्य विभाग आपसी समन्वय से कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बदरीविशाल: डीजे बजने पर गरमाया विवाद, भड़के संत-पुरोहित बोले-उत्सव के नाम पर फूहड़ता, यहां शंख बजाना भी वर्जित

एंग्लो इंडियन समिति की भूमि खरीद फरोख्त की होगी जांच

देहरादून के भारूवाला क्षेत्र में एंग्लो इंडियन एवं डोमिसाइल समिति की करीब 70 बीघा भूमि अन्य व्यक्तियों के नाम हस्तांतरित किए जाने का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठा। कुछ लोगों ने काफी समय पहले इस समिति की जमीन में से 1800-1800 वर्गमीटर के जमीन के प्लॉट लोगों को फर्जीवाड़ा कर बेच दिए। इस मामले में आयुक्त ने संबंधित समिति का अधिनियम और बायलॉज प्राप्त कर भूमि हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया की जांच करने के निर्देश दिए। अभी तक की जांच में आया है कि यह समिति 1905 में रजिस्टर्ड हुई थी। इसकी जमीन एंग्लो इंडियन लोगों के नाम है। जबकि, इस जमीन को कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा कर बेच डाला।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed